Fatima Sana Shaikh On Me Too: फातिमा सना शेख का मानना है कि मी टू अभियान ने काफी कुछ बदलाव लाया है और अब लोगों में डर पैदा हुआ है। जानिए अभिनेत्री ने और क्या कुछ बताया।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनो’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान फातिमा ने मी टू अभियान और कास्टिंग काउच को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि मी टू अभियान के बाद इंडस्ट्री में कैसे चीजें बदली हैं और क्या बदलाव आया है।