Rakul Preet Singh: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रकुल प्रीत को मिला ये सम्मान, गर्व महसूस कर रहीं एक्ट्रेस

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Rakul Preet Singh Got Award: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मिला ‘फिट इंडिया कपल’ अवॉर्ड। जानिए एक्ट्रेस ने क्या दी प्रतिक्रिया।

Rakul preet singh and her husband Jackky Bhagnani got fit india couple award during international yoga day

आज शनिवार को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्र सरकार की तरफ से भी फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को ‘फिट इंडिया कपल’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस खिताब को पाने के बाद कपल्स ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

अवॉर्ड पाकर गर्व महसूस कर रहीं अभिनेत्री
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को फिट इंडिया कपल अवॉर्ड मिला, जिसे पाकर एक्ट्रेस गर्व महसूस कर रही हैं। एएनआई से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘हमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘फिट इंडिया कपल’ का पुरस्कार मिला, ये बहुत गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि हम लोगों को फिटनेस के बारे में प्रेरित कर सकेंगे, जिससे वो इसे अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।’

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई