Famous On Screen TV Couples: लोकप्रिय सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का नया सीजन शुरू हो गया है। दर्शकों को एक नई जोड़ी भाग्यश्री और ऋषभ से रूबरू कराया गया है। इस बहाने जानते हैं टीवी की दुनिया की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में…

बड़े पर्दे और ओटीटी का अलग जलवा है। मगर, छोटे पर्दे का दर्शक वर्ग भी कम बड़ा नहीं है। यहां की कुछ जोड़ियां खूब लोकप्रिय हुई हैं। हाल ही में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का नया सीजन शुरू हुआ है। इस बार शो में नई जोड़ी ऋषभ (हर्षद चोपड़ा) और भाग्यश्री (शिवांगी जोशी) से मिलवाया गया है। टीवी की दुनिया में ऐसी कई ऑनस्क्रीन जोड़ी रहीं, जिनके नाम दर्शकों को आज भी याद हैं। चलिए जानते हैं, किसने निभाए ये किरदार….