केरल तट से 42 समुद्री मील दूर सिंगापुर का कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में आग लग गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग बुझाई नहीं जा सकी। अब आईसीजी और नौसेना ने जहाज को तट से दूर कर दिया है।

भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों रक्षा इकाइयों ने जलते हुए सिंगापुरी जहाज एमवी वाह हाई 503 को सावधानी पूर्वक बेपोर तट से दूर कर दिया है। यह आग को नियंत्रित करने और समुद्री पर्यावरण की रक्षा के प्रयासों में मील का पत्थर है। नौ जून को श्रीलंका कोलंबो से मुंबई जा रहे जहाज के कंटेनर में विस्फोट के बाद केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर पश्चिम में आग लग गई थी।