Fans Come to Tamilnadu for Thug Life: कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ बैन है। इसलिए कई फैंस फिल्म देखने के लिए तमिलनाडु का रुख कर रहे हैं। वह लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या तमिलनाडु में फिल्म देखना सेफ है?

आज यानी 5 जून को कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म कर्नाटक में बैन है। फिल्म को कन्नड़ और तमिल भाषा पर विवाद के बाद बैन किया गया है। हालांकि, कमल हासन के फैंस उनकी नई फिल्म देखने के लिए परेशान हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे उनकी फिल्म देखने के लिए 42 किलोमीटर का सफर करने को तैयार हैं।
ठग लाइफ की रिलीज पर फैंस ने मनाया जश्न
गुरुवार को जब ‘ठग लाइफ’ रिलीज हुई, तो सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों के बाहर जश्न मनाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। एक एक्स यूजर ने होसुर में एक सिंगल-स्क्रीन थिएटर के बाहर पटाखे फोड़ते प्रशंसकों के वीडियो पोस्ट की। उन्होंने लिखा ‘प्रशंसक फिल्म देखने के लिए बेंगलुरु से तमिलनाडु के थिएटर तक आए। ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में प्रतिबंधित है, लेकिन कमल हासन के लिए हमारे प्यार को कोई नहीं रोक सकता। बंगलूरू के सभी प्रशंसक यहां होसुर में जमा हुए हैं!’

यूजर्स ने बताया है तमिलनाडु आना सेफ है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर भी कमल हासन के कुछ प्रशंसकों ने पूछा कि क्या तमिल लोग उनके होसुर जाकर फिल्म देखने से नाराज होंगे। एक यूजर ने पूछा ‘मैं बंगलूरू से कमल हासन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। क्या कल बाइक से होसुर आकर ‘ठग लाइफ’ देखना सुरक्षित है? कृपया नाराज न हों… मैं नहीं चाहता कि मेरी गाड़ी का टायर पंचर हो जाए या उसमें खरोंच आ जाए।’ दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि यह सुरक्षित होना चाहिए, क्योंकि होसुर में कई कर्नाटक पंजीकृत वाहन हैं, ठीक वैसे ही जैसे बेंगलुरु में कई तमिलनाडु पंजीकृत वाहन हैं।’ अन्य लोगों ने भी यूजर को आश्वासन दिया कि यह सुरक्षित होगा।

Author: planetnewsindia
8006478914