Housefull Franchise: हाउसफुल 5 रिलीज को तैयार है। फिल्म अपनी सबसे बड़ी स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अपनी रिलीज को तैयार है। फिल्म कल यानी 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आ रही है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन समेत कुल 18 ए लिस्ट स्टार्स नजर आने वाले हैं। ‘हाउसफुल’ बॉलीवुड की इकलौती फ्रेंचाइजी है, जिसके 5 पार्ट रिलीज हो रहे हैं। हाउसफुल की हर फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है और इस बार तो ये संख्या 18 पहुंच गई। जानते हैं 2010 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी का पिछले 15 सालों का कैसा रहा सफर और ‘हाउसफुल’ से ‘हाउसफुल 5’ तक फिल्म की स्टारकास्ट में आया कितना बदलाव।