Controversial Movies: सलमान खान से लेकर परेश रावल तक की फिल्में रह चुकी हैं विवादों में, जानें मूवीज के नाम

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Controversial Movies: साउथ सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत ‘ठग लाइफ’ को लेकर इस समय विवाद चल रहा है, जिसे आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। आइए जानते हैं अभी तक किन फिल्मों को विवादों का सामना करना पड़ा।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

अभिनेता कमल हासन को इस समय कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी को लेकर विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को भी भारी विरोध झेलना पड़ रहा और केस कोर्ट में चला गया। लेकिन आज गुरुवार के दिन फिल्म को कर्नाटक राज्य में छोड़कर बाकी सभी जगह रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं अभी तक कौन सी फिल्में विवादों में रहीं और क्यों।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

ओह मॉय गॉड
परेश रावल और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘ओह मॉय गॉड’, जिसे 2012 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में परेश रावल भगवान के खिलाफ कोर्ट में केस कर देते हैं उनसे अपने नुकसान के मुआवजे की मांग करते हैं। इस फिल्म को भगवान और धर्म के खिलाफ दिखाए  जाने पर विरोधों का सामना करना पड़ा और कुछ ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

उड़ता पंजाब
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पंजाब में बढ़ रहे ड्रग की लत को दिखाया गया था। इस फिल्म पर राज्य की छवि बिगाड़ने का आरोप लगा था, जिस कारण इसके कई सीन कट किए गए थे और फिर रिलीज किया गया था। इसमें मुख्य भूमिका के तौर पर शाहिद कपूर हैं। हालांकि, इसे कुछ अपशब्दों के चलते पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

एक था टाइगर
सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘एक था टाइगर’, साल 2012 में रिलीज हुई। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के दो खुफिया एजेंट के बीच लव स्टोरी दिखाई गई है। भारत-पाक टकराव के कारण फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

फिजा
खालिद मोहम्मद के निर्देशन में साल 2000 में एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘फिजा’ आई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर और जया बच्चन नजर आए थे। फिल्म में दिखाया जाता है कि अभिनेता ऋतिक आतंकवाद की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इस फिल्म को मलेशिया में नहीं रिलीज किया गया था, उनका कहना था कि इसमें आतंकवाद के बारे में गलत सोच दिखाई गई है।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

बॉम्बे
मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी अभिनीत फिल्म ‘बॉम्बे’, साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम प्रेमी युगल की कहानी दिखाई गई है। साथ ही उन्हें किस तरह से सांप्रदायिक दंगों का सामना करना पड़ता है इसे भी दर्शाया गया है। विवादित कंटेट होने के कारण सिंगापुर की सरकार ने इसे बैन कर दिया था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई