यूपी में हादसा… सात की मौत: कोई रोजगार की तलाश में निकला, कोई मुंबई से घर जाने को, लेकिन राह में ही मिली मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में नौ लोग सवार थे। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Hardoi Road Accident High speed truck and auto collided in Hardoi seven people including mother and son died

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में नौ लोग सवार थे। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। हरदोई के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक और ओवरलोड ऑटो की टक्कर में मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Hardoi Road Accident High speed truck and auto collided in Hardoi seven people including mother and son died
बीमार भाभी को देखने मुंबई से आया निसार घर तक नहीं पहुंच सका
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनवा निवासी निसार (35) राजमिस्त्री थे। पिछले कुछ समय से गांव में काम नहीं मिल रहा था। अब से 12 दिन पहले वह मुंबई में अपने भाई के दामाद आफाक के पास काम करने के लिए गए थे। तीन दिन पहले निसार की बड़ी भाभी सकीना की गांव में ही तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर निसार मुंबई से ट्रेन से आया और बृहस्पतिवार सुबह उन्नाव रेलवे स्टेशन पर उतरा। यहां से वह एक ऑटो से बांगरमऊ गया। बांगरमऊ से संडीला जाने के लिए वह ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। निसार की पत्नी शहरीन की मौत सात साल पहले हो चुकी है। अब निसार की भी मौत होने से पुत्र जावेद (12) और पुत्री शुबी (14) बदहवास हो गईं।
Hardoi Road Accident High speed truck and auto collided in Hardoi seven people including mother and son died
बीमार मां को देखने जा रही फूलजहां की बेटे समेत गई जान, पति गंभीर
उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर निवासी सिराज (30) गांव में ही खेती करते हैं। उनकी ससुराल उन्नाव जनपद के आसीवन गांव में है। सिराज की सास सईदुन का ऑपरेशन संडीला के बेगमगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ था। सास का हाल लेने के लिए सिराज अपनी पत्नी फूलजहां (28) और पुत्र अयाज (3) के साथ बेगमगंज जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह निकला था। बांगरमऊ से वह संडीला जाने को ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में ही हुए हादसे में सिराज की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि सिराज को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना का पता चलने पर सिराज के ससुराल वाले मौके पर पहुंचे और फिर उसके घर के लोग भी पहुंच गए।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई