Kunal Khemu: भारत-पाक तनाव पर अब जाकर बोले कुणाल खेमू, नेटिजंस कर रहे ट्रोल; बोले- ‘बड़े जल्दी जाग गए’

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Kunal Khemu: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने भारत-पाकिस्तान तनाव से हुए नुकसान को लेकर दुख जताया है और भारतीय सेना की सराहना की है। हालांकि, इसे लेकर नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

   Kunal khemu reacts on india pakistan tension during operation sindoor and netizens trolled him for late reply

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है, जिसका जवाब भारतीय सेना ने बड़ी कड़ाई से दिया। हालांकि, अब हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कुछ एक्टर्स इसे लेकर अब अपने दुख बयां कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता कुणाल खेमू ने भी भारत-पाक संघर्ष को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। इसके बाद से ही एक्टर को नेटिजंस ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं..

कुणाल खेमू ने क्या कहा? 
अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि डर, चिंता, क्रोध, दुख, जीत, वीरता की भावना आदि ये सब धीरे-धारे सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश एक कठिन परीक्षा से गुजर रहा है। इस संघर्ष ने अधिकांश लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं किया, लेकिन इससे सभी किसी ना किसी तौर पर प्रभावित हुए। सभी ने इस संघर्ष को अपने तरीके से निपटाया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई