शादी से पहले दुल्हन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत… झोलाछाप के इलाज से गई जान, रास्ते से लौटी बरात

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में शादी से पहले दुल्हन की मौत हो गई। दोपहर में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झोलाझाप के यहां ले गए। आरोप है कि झोलाछाप के इलाज से दुल्हन की तबीयत और बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

Bride dies before marriage baraat returned from the way in Bareilly

बरेली के बहेड़ी में शादी से पहले बुधवार को दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झोलाछाप के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भोजीपुरा के अस्पताल ले गए, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर दुल्हन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

देवीपुरा के थान सिंह की बेटी शांति की बुधवार को शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। परिजनों ने बताया कि शांति की तबीयत सुबह से खराब थी। दोपहर तीन बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर शेखूपुर स्थित सफा नर्सिंग होम में लेकर गए। मृतका के पिता थान सिंह ने पुलिस को बताया कि इस नर्सिंग होम के मालिक झोलाछाप तस्नीम उर्फ भूरा ने उनके बेटे से कहा कि कमजोरी हो गई है। ड्रिप चढ़ाने से राहत मिलेगी। ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी हालात और ज्यादा खराब हो गई।

तभी झोलाछाप ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन युवती को भोजीपुरा के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां दुल्हन की मौत हो गई। वहां ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इधर, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है।

नवाबगंज से आनी थी बरात
शांति की बुधवार की रात को बारात नवाबगंज से आनी थी। गांव में पंडाल सज चुका था। हलवाइयों ने भी तरह-तरह के पकवान बरातियों के लिए बनाए थे। पूरा गांव शादी की तैयारी में जुटा था। दोपहर को शांति की तबीयत खराब हुई। उसके बाद अस्पताल से मौत की खबर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। उसकी बरात नवाबगंज से देवीपुरा गांव के लिए चल चुकी थी। सूचना के बाद बरात आधे रास्ते से वापस लौट गई।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914