
जलवायु परिवर्तन पर अपराजिता नारी संघ परिवार की जागरूकता बैठक आयोजित
आज दिनांक 2 मई को अपराजिता नारी संघ परिवार द्वारा भखरौली कनपुरवा में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहे ग्रामीण जीवन, कृषि, जल स्रोतों और स्वास्थ्य पर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यकर्ता सोनी ने जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे असामान्य मौसम परिवर्तन, वर्षा चक्र में गड़बड़ी, जल संकट और बढ़ते तापमान के प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार इन बदलावों का सीधा प्रभाव महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, आजीविका और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।
सभा में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर पौधरोपण, जल संरक्षण, और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग जैसे सुझावों पर सहमति बनी।
अपराजिता नारी संघ परिवार का यह प्रयास ग्रामीण समुदायों में जलवायु परिवर्तन के प्रति चेतना बढ़ाने और सामूहिक समाधान खोजने की दिशा में एक अहम कदम है। बैठक में नारी संघ सदस्य, नारी संघ परिवारों से किशोर, किशोरियों आदि मौजूद रहें।
अंकुर मिश्र
Author: planetnewsindia
8006478914
