रोहिणी में झुग्गियों में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया है। तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गए है, अभी तलाशी अभियान जारी है।

रोहिणी सेक्टर 17 स्थित एक झुग्गी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आस पास मौजूद करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। तलाशी के दौरान दो शव बरामद किए गए है, अभी तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाया है।
planet news india