IPL 2025: विराट कोहली के जश्न मनाने के अंदाज से भड़के श्रेयस अय्यर? मैच के बाद गुस्से में दिखे पंजाब के कप्तान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

मैच खत्म होने के बाद कोहली पंजाब के कप्तान श्रेयस को अपने जश्न मनाने के अंदाज से चिढ़ाते दिखे। इस पर पॉइंट में खड़े श्रेयस कुछ कहते हुए कोहली की तरफ बढ़े। कोहली हंसते हुए दिखे तो श्रेयस गंभीर मुद्रा में नजर आए। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है….

IPL 2025: Shreyas Iyer got angry with Virat Kohli style of celebration, sparks tense exchange during handshake
विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को मुल्लांपुर में सात विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में ऑनफील्ड एक विवाद भी देखने को मिला। जीत के बाद कोहली ने श्रेयस अय्यर के सामने उन्हें दिखाकर इस तरह से जश्न मनाया कि पंजाब के कप्तान उस पर भड़क गए। हाथ मिलाने के दौरान श्रेयस गुस्से में उनके पास पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद कोहली पंजाब के कप्तान श्रेयस को अपने जश्न मनाने के अंदाज से चिढ़ाते दिखे थे। इस पर पॉइंट में खड़े श्रेयस कुछ कहते हुए कोहली की तरफ बढ़े। जब हैंडशेक के लिए दोनों एक दूसरे के करीब पहुंचे तो कोहली तब भी कुछ हंसते हुए कहते दिखे। इस पर ऐसा लगा कि श्रेयस आपत्ति जता रहे हैं। उनके चेहरे पर न तो हंसी थी और वह गंभीर मुद्रा में नजर आए। इससे साफ था कि वह कोहली के जश्न मनाने के अंदाज से खुश नहीं थे। दोनों के बीच गंभीर बातचीत हुई। हालांकि, कोहली तब भी मुस्कुराते हुए दिखे थे।

कोहली ने मैच में दो और पंजाब के खिलाड़ियों को चिढ़ाया था
यह पहली बार नहीं है जब कोहली के जश्न मनाने के अंदाज ने किसी खिलाड़ी को नाराज किया हो। इससे पहले इसी मैच में पंजाब के नेहल वढेरा के रन आउट होने पर कोहली ने सेंड ऑफ जेस्चर बनाया था। रन चेज के दौरान कोहली ने हरप्रीत बराड़ की भी टांग खींचते दिखे थे। कोहली स्टंप माइक पर यह कहते हुए दिखे कि वह हरप्रीत के कोच को जानते हैं। नेहल ने आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में विनिंग रन बनाए थे, जबकि हरप्रीत के खिलाफ कोहली के आंकड़े अच्छे नहीं रहे हैं।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा की उम्दा गेंदबाजी के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। पंजाब के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली (नाबाद 73 रन, 54 गेंद, सात चौके, एक छक्का) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन, 35 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) के बीच दूसरे विकेट की 103 रन की साझेदारी से सात गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल (25 रन पर दो विकेट) और लेग स्पिनर सुयश (26 रन पर दो विकेट) की फिरकी के सामने पंजाब की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसका कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 33 रन बनाकर पंजाब के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। जोश इंग्लिस (29), मार्को यानसेन (नाबाद 25) और प्रियांश आर्य (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उसके 10 अंक हैं, जबकि पंजाब 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.