Amritsar: पत्नी के साथ जा रहे सैलून संचालक को मारी गोली, मामूली विवाद की रंजिश में की वारदात, जख्मी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

संदीप सिंह इलाके में सैलून चलाता है। उसी की दुकान पर कुछ युवक रूटीन में कटिंग, शेव आदि करवाने के लिए आते हैं। उन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। आरोपी युवकों ने इसी रंजिश में उसे गोली मार दी

Salon owner going with his wife shot in Amritsar

अमृतसर में बुधवार देर रात अपनी पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे संदीप सिंह नाम के व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वारदात गेट हाकिम थाने अधीन पड़ते इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह इलाके में सैलून चलाता है। उसी की दुकान पर कुछ युवक रूटीन में कटिंग, शेव आदि करवाने के लिए आते हैं। उन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी युवकों ने रंजिश के तहत बुधवार रात को जब संदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था तो उसे रास्ते में रोक लिया। पहले संदीप के साथ मारपीट की फिर उनमें से एक ने पिस्तौल निकाला और गोली चला दी, जिससे संदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया।

फिलहाल संदीप सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वही केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।