Jalandhar: रेलवे स्टेशन के पास गाड़ी पर रखकर शराब पी रहे थे युवक, रोकने पर चला दी गोलियां, आरोपी फरार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

कुछ युवक कार के ऊपर शराब रखकर पी रहे थे। एक व्यक्ति ने उन्हें रोका तो उन्होंने गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए।

Youths drinking alcohol in vehicle near Jalandhar railway station, opened fire when stopped

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात 1.30 बजे कार सवार युवकों ने गोलियां चला दी। कालिया के घर ग्रेनेड हमले के बावजूद देर रात रेलवे रोड पर नाका खाली था जिससे आरोपी भागने में कामयाब हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं है।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को करतारपुर के मनजीत सिंह ने बताया कि वह रात को स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ युवक कार के ऊपर शराब रखकर पी रहे थे। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। थाना तीन की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। थाना तीन के प्रभारी ने कहा कि जांच कर रहे हैं और पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ किसी दर्ज कर लिया है।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।