Unnao Girl Murder Case: यूपी के उन्नाव जिले से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। युवती धारदार हथियार से कई वार करके बेरहमी से हत्या की गई। हमले में युवती का पेट फट गया। उसकी आंतें बाहर निकल आईं। मौत से पहले आरोपियों से बचने के लिए लड़की ने खूब संघर्ष किया।

Unnao Murder: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ओसाहा थाना इलाके में सोमवार रात युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर कई ताबड़तोड़ वार किए। इससे पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं।
शव को सूखी नहर में फेंककर हत्यारे भाग निकले। बुधवार सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम से जांच की। खुलासे के लिए सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया है।
उन्नाव और लखनऊ को जोड़ने वाले पुरवा-सोहरामऊ मुख्य मार्ग से दरसगवां जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर सुबह लोगों ने सड़क पर खून और पास में ही सूखी नहर में (मौरावां ब्रांच) में करीब 20 साल की युवती का शव देखा। मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाते हुए ग्रामीणों ने सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल पहुंचे और जांच की। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से हमले की कई चोटें दिखीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
एसपी ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।

युवती की हत्या की सूचना पर जो भी मौके पर पहुंचा शव की हालत देख सिहर गया। युवती के दोनों हाथों पर चाकू जैसे हथियार के निशान, मौत से पहले जिंदगी के लिए किए गए संघर्ष की कहानी बयान कर रहे थे। पुलिस घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने के अनुमान लगा रही है। ग्रामीणों ने सूखी नहर में मंगलवार सुबह जब शव देखा तो कपड़े अस्तव्यस्त थे। दोनों हाथ सिर के ऊपर एक-दूसरे में फंसे थे।


मृतका की दोनों हथेलियों में कटे के निशान हत्यारे द्वारा किए गए हमले को हाथों रोकने के प्रयास की कहानी बयां कर रहे थे। पेट में छह गहरे घाव एक के बाद एक कई बार वार करने की पुष्टि कर रहे थे। पेट में बाएं तरफ कमर के ऊपर बड़ा जख्म है, पेट फटने से आंत का काफी हिस्सा बाहर निकल आया था।
Author: planetnewsindia
8006478914