गांव नगला गढ़ू में एक किसान की बारह बीघा फसल अज्ञात कारणों के कारण जलकर स्वाहा हो गई। जिससे किसान के परिजनों में कोहराम मच गया, और किसान का हजारों का नुकसान हो गया। भारी मशक्कत के बाद दमलक कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार उर्फ बंटो के खेत में खड़ी बारह बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसान ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। कुछ समझ पाते तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और थोडी ही देर में बारह बीघा फसल को भस्म कर दिया। उधर सूचना पाकर दमकल भी पहंुच गई। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे किसी ने सूचना दी कि उनकी फसल जल रही है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है। इस घटना से किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS