देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल की शुरूआत में ही लू चलेगी।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

वहीं बीता गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। रविवार तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

अप्रैल में गर्मी रहेगी ज्यादा
बारिश नहीं होने और मौसम के शुष्क रहने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह के अंत तक तापमान के 40 डिग्री पार करने की संभावना है। इस कारण से चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होगा।

विभाग की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि अप्रैल में गर्मी ज्यादा रहेगी। 6 व 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 8 व 9 अप्रैल को भी तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रह सकता

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई