अलीगढ़ संगठन के दोनों जिले (महानगर और जिला) ब्रज प्रांत के उन चार जिलों में शामिल हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। मतलब जो कमेटियां काम कर रही हैं, वही सक्रिय रहेंगी। ब्रज प्रांत के चार जिलों में हाथरस व फिरोजाबाद जनपद भी शामिल हैं, जहां यह प्रक्रिया टाली गई है।

अलीगढ़ संगठन के दोनों जिले (महानगर और जिला) ब्रज प्रांत के उन चार जिलों में शामिल हैं, जहां फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। मतलब जो कमेटियां काम कर रही हैं, वही सक्रिय रहेंगी। ब्रज प्रांत के चार जिलों में हाथरस व फिरोजाबाद जनपद भी शामिल हैं, जहां यह प्रक्रिया टाली गई है।
प्रदेश भर में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव का शोर दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले से मचा हुआ है। इस बीच प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर जिला अलीगढ़ व महानगर के मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए। इन्होंने यहां पहुंचकर नामांकन लेने की प्रक्रिया अपनाई।
अलीगढ़ महानगर के आठ व अलीगढ़ जिले के 27 मंडल हैं, इन सभी में चार खेमों की गुटबाजी चरम पर पहुंच गई। आलम ये हो गया कि मंडल अध्यक्ष तक के छोटे स्तर के चुनाव की जोर आजमाइश प्रदेश स्तर तक पहुंच गई। समन्वय नहीं बना और खींचतान के चलते प्रक्रिया रोक दी गई।
संगठन की चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना था। इसमें मंडल अध्यक्ष और एक प्रभारी बनाया जाता। ये लोग जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए प्रस्तावक बनते। ऐसे में जब तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा। तब तक जिला व महानगर अध्यक्ष का चुनाव टल गया है।
-कृष्णपाल लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा
पार्टी सूत्रों के बीच चर्चा ये भी है कि 17 से 21 अप्रैल तक संघ प्रमुख मोहन भागवत का प्रवास अलीगढ़ में प्रस्तावित है। इस प्रवास में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों संग स्थानीय पदाधिकारियों की चर्चा होगी। इसे लेकर संगठन लगा हुआ है, प्रवास के इंतजाम किए जा रहे हैं। चर्चा है कि उनके प्रवास के बाद अलीगढ़ में संगठन चुनाव पर कुछ होगा।
- पहला खेमा केंद्रीय जनप्रतिनिधि की अगुवाई में सक्रिय है। इस खेमे ने मंडल अध्यक्षों पर अपनी सूची के अनुसार चयन का जोर लगाया था।
- दूसरा खेमा राज्य के कद्दावर जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में सक्रिय है। यह खेमा अपने अनुसार मंडल अध्यक्षों का चयन कराने के प्रयास में है।
- तीसरा खेमा एक पूर्व कद्दावर जनप्रतिनिधि के सहारे ताकत लगाए हुए है।
- चौथे खेमे में संगठन के वे लोग हैं, जो किसी खेमे में नहीं जाते।
PLANET NEWS INDIA