Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने बताया है कि जब वह बरेली में रह रही थीं, तो उनके साथ क्या हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद प्रियंका ने सलवार सूट पहनना शुरू कर दिया था।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त तक उत्तर प्रदेश के बरेली में रहीं। प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बरेली में रहने के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि एक बार एक अजनबी ने उनके घर में घुस गया था। इसके बाद प्रियंका के पिता ने सख्त फैसला लिया था
प्रियंका के पिता ने लिया सख्त फैसला
जब प्रियंका के घर में एक अजनबी ने घुसने की कोशिश की इसके बाद प्रियंका के पिता ने घर के बाहर लोहे की सलाखें लगवा दीं। मधु ने बताया कि प्रियंका के पिता ने उनसे बात की और प्रियंका पर पश्चिमी कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा सिर्फ सलवार सूट पहनने लगीं।
Author: planetnewsindia
8006478914




