भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन की एक अहम बैठक जिला एटा के अवागढ में आहूत की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए किन्नर महासभा की राष्ट्रीय बॉबी किन्नर (बुआ) को भारतीय न्याय चक्र संगठन के किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
अवागढ में जलेसर रोड स्थित थाना कोतवाली के सामने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा की अध्यक्षता एवं संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय न्याय चक्र फाण्डेशन की पहचान बताने की आवश्यकता नहीं है क्यों कि संगठन स्वयं में अपनी पहचान रखाता है यहां मजलूम, शोषित, असहाय लोगों की मदद करना और हर पीडित को न्याय दिलाना ही न्याय चक्र फाउण्डेशन के हर सिपाही का अहम कार्र है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करने में फाउण्डेशन का हर सिपाही मुस्तैदी से अपना कार्र कर रहा है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि संगठन अपने उत्कृष्ट कार्यों की वजह से स्वयं विस्तार की ओर है। राष्ट्री अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए किन्नर महा सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी किन्नर को संगठन में किन्नर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सौंपा। वहीं अंचल जैन को नगर अध्यक्ष, अमृत को तहसील उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया।। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा, प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान, जितेंद्र कुमार गौड, दानवीर, हिरदेश बघेल, परवेज अली, सत्य प्रकाश, सोहिल, अंकुल, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


