जय भोले बाबा उद्घोष के साथ हुआ शिव जी का जलाभिषेक , विवाहिताओं ने जेअर भक्तों ने गंगाजल से अभिषेक कर की शांति शौहार्द की कामना

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

महाशिवरात्रि पर्व पर जहां पदयात्रा कर श्री गंगाजी से जल लाकर शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया वहीं। नवविवाहिताओं और प्रथम पुत्र प्राप्ति होने पर गाजे-बाजे और मंग्ला गीतों के साथ भगवान शिव पर जेअर चढाई।
बुधवार को कस्बा के वीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्तों का भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेेक के लिए सैलाव उमड पडा। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया। सभी शिवालय रात्रि में विद्युत रोशनी से जगमगा उठे। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर शांति शौहार्द की कामना की। सुबह चार बजे से ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले भक्तों की भीड शुरू हो गई। कुछ भक्तों की टोली ढोल- नगाड़ों की धुनों पर व मंदिर में लगे डीजे पर झूमती नजर आईं। भक्त हाथ में पूजा की थाली और कंधे पर कांवड़ के साथ बम बम का उद्घोष करते हुए भोलेनाथ के द्वार पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ मंदिर भी गुंजायमान होकर चहुंओर माहौल शिवमय हो गया। वहीं शिवलिंग पर भोलेनाथ के भक्तों ने गंगाजल, विल्वपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, दूध, आदि अर्पित कर शिव और उनके परिवार प्रतिमाओं का अभिषेक किया। इधर मंदिर पर खीर व पंचामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। गांव रूदायन में श्री हनुमान जी पक्का मंदिर, बूढे महादेव मंदिर, श्री रामचैक मंदिर पर भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। वहीं शहर के शिवालयों में इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज यतेन्द्र सिंह, महिला एसआई प्राची शर्मा, एसआई युगल किशोर पाठक, एवं पुलिस कर्मी मुस्तैदी से कांबडियों की सुरक्षा कमान संभाले हुए हैं।
दूसरी ओर गांव गोपालपुर भूतपुरा में महा शिवरात्रि के पर्व पर ग्रामीणो के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया। गांव में कावड़ यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात गांव के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान तमाम शिवभक्त मौजूद रहे। गांव सठिया में बड़े भी धूमधाम से बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ भोले बाबा के मंदिर से हरेंद्र चैधरी भोले बाबा ने फीता काटकर ने कराया यात्रा परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाद कावड़ियों ने भोलेनाथ जलाभिषेक किया जिसमें प्रमोद चैधरी, रानू, सुमित, श्याम पालसिंह, राजू समन भूपेंद्र, अमित,गोरव, सचिन, विनीत बजरंगी, आदि मौजूद रहे। गांव रूदायन जसराना, देदामई आदि सभी ग्रमीण क्षेत्रों में शिव जी का जलाभिषेक किया गया।
बता दें कि सासनी में महाशिवरात्रि का पर्व आज है। क्षेत्र में के चारों ओर बम-बम भोले का जयघोष से माहौल शिवमय है। सभी मंदिर सजे हुए हैं हजारों श्रद्धालु कांवड़ लाकर मध्य रात्रि से ही बिलेश्वर महादेव एवं अन्य मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। भक्तों की भीड़ में बृज की द्वार देहरी पूरी तरह से भगवान शिव की भक्ति के रंग में डूबी है। भोर की पहली किरण निकलने के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई