2025: महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ सुबह से मंदिरों के बाहर मौजूद रही। भोर से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं।
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। बुधवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।
महाशिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। जिले के शिवालयों में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ देवाधिदेव के सामने हाजिरी लगाई गई। शिवालयों में लाखों की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर के प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया। जिले में शहर हो या गांव हर जगह शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखा। देवालयों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। मंदिरों पर साज-सज्जा के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए। शहर के जगमोहनेश्वर, पहलवानवीर बाबा व जेल रोड़ स्थित सर्वेश्वर मंदिर में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही। इसी तरह बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज, सलोन में भी भक्तों ने भीड़ दिखी।
महाशिवरात्रि पर बरेली शहर शिवमय हो गया। पूरे शहर में फूलों से सजावट की गई है। वहीं नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से भक्तों की भीड़ जुटने लगी।
महाशिवरात्रि पर बरेली के शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भोर से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस दौरान बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। इसी तरह बाकी नाथ मंदिरों में भगवान शिव की आराधना का क्रम शुरू हुआ। अधिकतर कांवड़िये गंगाजल लेकर रात में शिवालयों में पहुंच गए थे। उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त में जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर बुधवार को भगवान शिव की बरात निकाली जाएगी। स्वागत के लिए प्रमुख मार्गों के संग तिराहों-चौराहों पर फूलों से सजावट की गई है।
Author: planetnewsindia
8006478914


