गिरफ्तार आरोपी पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था। शुक्रवार को भी उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया।

पिपराइच थाना क्षेत्र की 23 साल की नेहा भारती की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पिता ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। वह बेटी के मोबाइल फोन पर युवक से बात करने से नाराज था।
पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह गर्दन पर वार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेहा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी। पिता कमलेश भारती ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर दिलवाई थी।
इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था।
युवती की मौत के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी ने वारदात को अंजाम दिया था। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है