प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या: झज्जर में देर रात वारदात, जेठ ने पहले किया हमला, फिर खुद पिया जहर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

प्रिया कॉलोनी निवासी बलबीर और उसके भाई राजबीर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनीता पर उसके जेठ राजबीर ने किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे सुनीता की मौके पर मौत हो गई।

झज्जर की प्रिया कॉलोनी में देर रात एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर लगा हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जैसे ही पुलिस महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंची तो कुछ देर में महिला के जेठ को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर राजबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रिया कॉलोनी निवासी बलबीर और उसके भाई राजबीर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनीता पर उसके जेठ राजबीर ने किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे सुनीता की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के शव का आज पोस्टमार्टम होगा।

जेठ ने भी जहर खाया

देर रात को ही मृतका के जेठ राजबीर ने भी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसे भी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई