मन की बात: महिला दिवस पर एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट प्रेरणास्रोत महिलाओं को सौंपेगे पीएम मोदी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा कि, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। संविधान सभा में हंसा मेहता जी ने कहा था। पीएम मोदी ने कहा कि इंस्टाग्राम और एक्स को एक दिन के लिए देश की महिलाओं को समर्पित किया जाएगा।

Mann Ki Baat: On Women's Day PM Modi will hand over his social media accounts to inspirational women for a day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 119 वें एपिसड देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने महिला दिवस को लेकर खास चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अगले महीने आने वाले महिला दिवस को लेकर एक खास एलान किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। संविधान सभा में हंसा मेहता जी ने कहा था। पीएम मोदी ने कहा कि इंस्टाग्राम और एक्स को एक दिन के लिए देश की महिलाओं को समर्पित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, साथियों, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट उनको देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मंच भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियां और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहते हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो, नमो एप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएं, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अद्व्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें। 

PLANET NEWS INDIA
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई