विद्यालय में चोरों ने किया समरसेविल का तार चोरी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव दरकौली में संचालित राजकीय हाईस्कूल में अज्ञात चोर समरसेविल का तार चोरी कर ले गये। जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका डा. नीरज गोयल ने कोतवाली में की है।
बुधवार को प्रधानाध्यापिका ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उक्त विद्यालय में दिनांक आठ जनवरी को एक प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसमें विद्यालय में पूर्व में हुई चोरी की शिकाय की थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मगर फिर आज दिनांक उन्नीस फरवरी को अज्ञात चोरों ने दिन में समरसेबिल चोरी करने का प्रयास किया है। चोर समरसेविल का तार काटकर ले गये है। प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।