Delhi Stampede: 10 मिनट की देरी 18 जिंदगियों पर पड़ी भारी? जानिए नई दिल्ली स्टेशन हादसे की पूरी टाइमलाइन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रेलवे स्टेशन पर रात आठ बजे से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। हालांकि भीड़ बढ़ने के बावजूद रेलवे की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए गए। दो ट्रेनों के संचालन में देरी से हालात बेकाबू हुए, जो भगदड़ का कारण बनी। आइए जानते हैं नई दिल्ली स्टेशन पर हादसे के वक्त क्या क्या हुआ….

शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले लोगों की भारी भीड़ थी साथ ही अन्य यात्री भी थे। दो ट्रेनों के लेट होने के चलते भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। यह पूरी घटना महज 10 मिनट में घटी और प्रशासन की लापरवाही और यात्रियों में दुविधा के चलते इतना बड़ा हादसा हो गया।

कब-कब क्या हुआ और कैसे मची भगदड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर रात आठ बजे से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। हालांकि भीड़ बढ़ने के बावजूद रेलवे की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। साप्ताहांत में महाकुंभ जाने वालों की भारी भीड़ के बावजूद स्टेशन पर कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया गया था।

एक चश्मदीद ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चल रहीं थी। ये दोनों ट्रेनें भी प्रयागराज जा रहीं थी। इनके यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 12-13 और 14 पर मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी संख्या में यात्री नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 14 से रात 10.10 बजे निकलने वाली थी। इसी दौरान प्रयागराज के लिए रात 9.50 बजे एक विशेष ट्रेन का अनाउंसमेंट हुआ, जो प्लेटफॉर्म 16 से जाने वाली थी। उल्लेखनीय है कि रात 9.05 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14 से जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस में जो यात्री सवार नहीं हो पाए थे, वे भी विशेष ट्रेन का एलान होते ही प्लेटफॉर्म नंबर 16 की तरफ भागे।

 

वहीं सैंकड़ों लोगों को स्टेशन पर जनरल टिकट बेचे गए। इससे भी भीड़ बढ़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोग टिकट काउंटर पर थे, जैसे ही ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने का एलान हुआ तो लोग बिना टिकट लिए ही प्लेटफॉर्म की तरफ भागे। इससे प्लेटफॉर्म पर जाने वाले फुटओवर ब्रिज पर भीड़ के चलते धक्का-मुक्की हुई और हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि भगदड़ मच गई। भीड़ के चलते लोग सीढ़ियों और फुटओवर ब्रिज पर गिर गए भीड़ में दब गए। /ये पूरी घटना महज 10-15 मिनट में घटी और जब तक इसे काबू किया जाता, तब तक हादसा हो चुका था।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की हुई पहचान
1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सूर बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा, निवासी संगम विहार, दिल्ली उम्र 41 वर्ष
3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार, दिल्ली उम्र 50 वर्ष
4. व्योम पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
6. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष
7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष
9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 साल
11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष
13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक, निवासी भिवानी हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह, निवासी महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष
15. ममता झा पत्नी विपिन झा, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष
17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष


सरकार ने किया मुआवजे का एलान
सरकार ने नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। रेलवे की ओर से मुआवजे का एलान किया गया है। रेलवे ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, हादसे में गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

हादसे की जांच के लिए समिति का गठन
रेलवे ने भगदड़ की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में नरसिंह देव पीसीसीएम/उत्तर रेलवे और पंकज गंगवार, पीसीएससी उत्तर रेलवे को शामिल किया गया है। जांच समिति ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी वीडियो फुटेज को सुरक्षित करने का आदेश दिया है।

हादसे पर राजनीति
नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ पर राजनीति भी शुरू हो गई है और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग उठ गई है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि घटना दुखद है। रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की जान गई है। रेल मंत्री को हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। रविवार को रेल मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है। राहुल गांधी ने भी हादसे के पीछे रेलवे की नाकामी को वजह बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की भीड़ को देखते हुए सरकार और प्रशासन को बेहतर इंतजाम करने चाहिए थे।

अभी क्या है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति
भगदड़ के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, कई कारणों की वजह से रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जिनमें गाडी संख्या 15631, बाड़मेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.02.25 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। अब वह कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ-बाराबंकी- गोरखपुर होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयारागज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.02.25 को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेट्रल तक ही संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14117, प्रयारागज- भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.02.25 को प्रयागराज के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर कानपुर सेट्रल से संचालित होगी।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.