सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी मनजीत सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाई गई खामियों को लेकर एमओआईसी को सख्त दिशा निर्देश दिए गये।
गुरूवार को जैसे ही सीएमओ की गाडी सीएचसी में पहुंची तो वहां मौजूद चिकित्सक एवं कर्मचारी अपने-अपने काम में जुट गये। सीएमओ ने सर्वप्रथम दवाओं के रख रखाव को देखा जहां मिली खामियों को लेकर एमओआईसी को निर्देशित किया। उसके बाद प्रसूता विभाग को भी जांचा जहां प्रसूताओं से बात की तथा उनको मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे में भी पूछा। इसके अलावा सीएमओ ने अभिलेखों को जांचा वहीं आयुष्मान भारत, परिवार कल्याण, आरोग्य मंत्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई और एमओआईसी को सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी स्टाफ एवं चिकित्सक फार्मासिस्ट मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
