एक्स पर भडकाऊ पोस्ट ट्वीट करने पर मुकदमा दर्ज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एक्ए(ट्विटर) पर भडकाऊ पोस्ट ट्वीट करने पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अभियोग पंजीकृत किया है।
बुधवार को प्रभारी नरेश सिह के अनुसार वह मय हमराहीयान हैडकांस्टेबिल संदीप राघव व राजेश कुमार तथा कांस्टेबिल विजय राठौर को साथ लेकर सरकारी वाहन संख्या- यूपी 86 जी 0197 पर चालक हैड कांस्टेबिल त्रिलोक चन्द्र पाठक के साथ रवाना होकर इलाका थाना क्षेत्र मे मामूर थे कि कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोग में कार्यवाही करते हुए एव साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे मे उचित माध्यम अन्तिम रिपोर्ट न्यायालय पूर्व में प्रेषित की जा चुकी थे। मगर घटना के सम्वन्ध मे सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीटर आई डी गौ सेवक राहुल कुमार के द्वारा मांश काटने सम्वन्धी पुराने फोटो वीडियो सोशल मिडिया पर अपलोड टैग कर पोस्ट करने पर विशेष वर्ग की धार्मिक भावनाओ को आहत किया जा रहा है। जिससे एक समुदाय या वर्ग किसी दुसरे समुदाय या वर्ग के विरुद्ध अपराध करने के लिए भडक सकता है। इस भडकाऊ पोस्ट के कारण आम जनमानस मे रोष भी व्याप्त है। जिसे लेकर गौ सेवक राहुल कुमार अपराधी की श्रेणी में आता है। अरोपी द्वारा ट्वीटर आईडी गौ सेवक राहुल कुमार नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई