कस्बा की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बुलेट की बमबाजी से लोगों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थिति यह है कि बुलेट के सायलेंस से पटाखे व बंदूक की गोली की तरह निकलने वाली आवाज से लोग भ्रमित ही नहीं, बल्कि परेशान भी हो रहे हैं। बुलेट राजाओं ने कस्बे में आतंक के प्रति पुलिस की उदासीन और लापरवाही का नजारा साफ दिखाई दे रहा है। मगर फिर भी लोग पुलिस से बुलेट राजाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की उम्मीद लगाए बैठे है।
बता दें कि आजकल युवाओं में बुलेट बाइक के प्रति रूचि काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। रहीसजादे कई युवा कस्बे के बजरिया, गांधी चैक, कमला बाजार, पारस सिनेमा हाल, चमड मोहल्ला, छिपैटी आदि मुहल्लाओं की सड़कों पर बुलेट दौड़ाते व साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। शहर में कई मैकेनिक हैं जो बुलेट के साइलेंसर में एक डिवाइस फिट करते हैं। इन डिवाइस का एक बटन हॉर्न में लगा रहता है। इस बटन को दबाने से बुलेट के साइलेंसर में पटाखे की आवाज आती है। कस्बे की सड़कों पर जहां कहीं भी भीड़ होती है, यह युवक बुलेट से पटाखा छोड़ने लगते हैं। जिससे लोग चैंक जाते हैं कि कहीं गोली तो नहीं चली। लोगो के चैंकने के साथ दुपहिया वाहन तो चैंककर गिर भी जाते हैं इसमें कई लोग चुटैल भी हो चुके है। वहीं स्थानीय निवासी शांति देवी व सुमित्रा रावत ने बताया कि पटाखे की आवाज सुनकर कई बार लोग डर जाते हैं। वहीं पुलिस का इस ओर उदासीनता का प्रदर्शन कर रही है। फिर भी लोग पुलिस से इन बुलेट राजाओं के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस क्या इन बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी या अपनी उदासीनता का प्रदर्शन करती रहेगी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS