Ghaziabad News: गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन को मिली एआईओसीडी की संबंद्धता

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन (जीसीए) संस्था को अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) से संबद्धता मिल गई। इसकी जानकारी ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश (ओसीडी यूपी) के महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने जीसीए को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती और गति देने के लिए गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन को संबद्धता प्रदान की जा रही है।

रविवार को पांडव नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था को संबद्ध करने के साथ ही गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी, महामंत्री जयदीप गुप्ता, संरक्षक योगेश अग्रवाल, अशोक चोपड़ा, चेयरमैन मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष आर पचौरी को बनाया गया है। इस मौके पर ओसीडी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि गाजियाबाद में एक सशक्त संगठन और व्यापारी हित में काम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, देवराज मलिक, घनश्याम मित्तल, देवेंद्र पवार, स्थानीय व्यापार मंडल से जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, गोपीचंद प्रधान, अशोक चावला, दवा व्यापारी यश्विनी कुमार गोयल, संदीप गर्ग, अमित बंसल, अनिल गुप्ता, अरुण चंदेल समेत बड़ी संख्या में दवा व्यापारी उपस्थित थे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914