Jabalpur Accident: महाकुंभ से लौट रही लोगों से भरी एक ट्रैवलर को जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं। ट्रैवलर सवार सभी लोग आंधप्रदेश के निवासी हैं।

दो को निकाला, एक व्यक्ति अब भी ट्रैवलर में फंसा
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रैवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद एक कार भी टकराई
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर के बाद सामने से आ रही एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई।