रहाणे का यह 200वां प्रथम श्रेणी मैच है और उन्होंने इस विशेष मैच में दमदार पारी खेली। रहाणे की पारी की मदद से ही गत चैंपियन मुंबई बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा। रहाणे को अनुज ठकराल ने अपना शिकार बनाया।
मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर हरियाणा के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शतक लगाया। मुंबई ने उनकी शतकीय पारी के दम पर चौथे दिन मंगलवार को दूसरी पारी में 339 रन बनाए और कुल 353 रनों की बढ़त हासिल की। रहाणे ने 180 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 108 रन बनाए जिससे मुंबई हरियाणा के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सका।
रहाणे ने लगाया 41वां प्रथम श्रेणी शतक
रहाणे का यह 200वां प्रथम श्रेणी मैच है और उन्होंने इस विशेष मैच में दमदार पारी खेली। रहाणे की पारी की मदद से ही गत चैंपियन मुंबई बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा। रहाणे को अनुज ठकराल ने अपना शिकार बनाया। रहाणे के 41 प्रथम श्रेणी शतक पूरे हो चुके हैं जिसमें 12 शतक टेस्ट क्रिकेट में आए हैं। रहाणे इसके साथ ही लाल गेंद के प्रारूप में 14000 रन बनाने के करीब हैं। रहाणे का मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र में यह पहला शतक है।

सूर्यकुमार के साथ की थी साझेदारी
रहाणे ने तीसरे दिन भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 129 रनों की साझेदारी की थी। सूर्यकुमार हालांकि, 70 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 48 रन बनाए। रहाणे मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र में 12 पारियों में 437 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। जुलाई 2023 से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने वाले रहाणे घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में फॉर्म में चल रहे हैं रहाणे
इससे पहले, रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी प्रभावित किया था और नौ मैचों में 58.62 के औसत और 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए। रहाणे ने इससे आईपीएल 2025 के लिए टोन सेट कर दी है। रहाणे इस बार गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व करेंगे। रहाणे 2023 और 2024 आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले थे।

Author: planetnewsindia
8006478914