बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर: 12 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान और दो घायल; महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए हैं, जबकि दो जवान भी बलिदान हो गए। बस्तर पुलिस ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बस्तर पुलिस ने कहा है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।
उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई