Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में मांस तस्करी के चार आरोपी पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली में भुता थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मांस तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है

बरेली में भुता थाना पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में मांस तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच आरोपी भाग गए। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, एक सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस, एसयूवी, पिकअप वाहन के साथ ही मांस काटने के औजार बरामद किए गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे आरोपी अधकटा गांव के खेतों में एक भैंस को काटने की तैयारी में थे। सूचना पर उनकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। फायरिंग में एक गोली सिपाही अमित कुमार की बांह पर भी लगी।

ये आरोपी पकड़े गए 
कुछ देर फायरिंग के बाद खुद को घिरता देख आरोपी भाग खड़े हुए। पीछा करके चार बदमाशों को पकड़ लिया गया। घायल आरोपी ने अपना नाम थाना हाफिजगंज के गांव धर्मपुर निवासी सूरजपाल बताया। अन्य आरोपियों ने अपने नाम पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव डांगा निवासी मोहम्मद जीशान, थाना देवरनियां के गांव मुड़िया जागीर निवासी मोहम्मद शानू व मोहम्मद सैफ बताए। 

आरोपियों ने कबूल किया कि पशु चोरी करने के बाद उसकी हत्या करके वह मांस को काटकर बेच देते थे। बड़े पशुओं को लादने के लिए वे पिकअप वाहन का इस्तेमाल करते थे। छोटे पशुओं को एसयूवी में ही लादकर ले जाते थे। आरोपियों के मुताबिक, मोहम्मद नबी, सोहेल, शरीफ, इकबाल, नईम भी उनके साथ थे, जो मौके से भाग गए।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे 
पुलिस के अनुसार सूरजपाल पर थाना भुता, सीबीगंज, हाफिजगंज, नवाबगंज, इज्जतनगर में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई