मातम में बदली खुशियां: बरेली में दूल्हा समेत दो की मौत, दिन में हुई थी शादी, रात में दर्दनाक हादसा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Bareilly News: बरेली से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के चंद घंटों बाद हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से खुशियां मातम में बदल गई। खबर मिलते ही दुल्हन बेहोश हो गई।

बरेली में शादी समारोह संपन्न होने के बाद रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने जाते समय दूल्हे की कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी का खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

बृहस्पतिवार को दिन में हुई थी शादी 
मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रामसहाय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काम के सिलसिले में पंजाब के होशियारपुर में रहते हैं। उनका बेटा सतीश दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। सतीश की शादी के लिए इन दिनों पूरा परिवार ठाकुरद्वारा स्थित घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार को सतीश की शादी मीरगंज के गांव संग्रामपुर निवासी स्वाति के साथ हुई थी।

रिश्तेदारों के लिए मिठाई लेने जा रहा था दूल्हा
विवाह की रस्में पूरी करने के बाद देर शाम दुल्हन की विदा कराकर सभी घर आ गए। देर रात कुछ रिश्तेदारों को घर लौटना था। उन्हें विदाई के समय दी जाने वाली मिठाई खरीदने के लिए सतीश अपने फुफेरे भाई सचिन (20), अणुपुरा जागीर निवासी बहन के देवर विजनेश (25), होशियारपुर निवासी दोस्त रोहित (20) व एक अन्य के साथ कार से शहर जा रहे थे।
खड़े ट्रक से टकराई कार 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में विजनेश की मौके पर ही मौत हो गई। एक को मामूली चोटें आई हैं। दूल्हा सतीश सहित अन्य दो की हालत गंभीर थी। सतीश व रोहित आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात सतीश ने भी दम तोड़ दिया। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई