
कापोद्रा के सोनोग्राफी सेंटर में एक महिला मरीज की जांच के दौरान वहां की युवा रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ करने वाले सरथाना जकातनाका की फ्लोरल वुमेन हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीक मावाणी की धुनाई करने वाली भीड़ में से एक और युवक मोहित धासकाटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कापोद्रा के एक सोनोग्राफी सेंटर में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली एक 20 वर्षीय युवती गत बुधवार दोपहर डायग्नोसिस सेंटर में एक महिला मरीज की नाल चेक करने के लिए आये सरथाणा जकातनाका स्थित फ्लोरल महिला अस्पताल के गायनेक डॉ. प्रतीक मावाणी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने पर खूब हंगामा मच गया था।
भीड़ ने डॉक्टर की धुनाई कर अस्पताल में भी तोड़फोड़ की थी। युवती ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई तो डॉक्टर ने भी युवती समेत भीड़ के खिलाफ पिटाई करने और 20 लाख का नुकसान करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
कापोद्रा पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर एक और आरोपी भगवान घासकाटा (निवासी- बालाजीनगर-2, वेडरोड) को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में तीन दिन की रिमांड भी मांगी गई, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
दूसरी ओर डॉक्टर सात दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अर्जी भी दायर करने की जानकारी पुलिस ने दी है।
रिपोर्टर आशीष शुक्ला प्लानेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया
Author: planetnewsindia
8006478914