Vande Bharat Express: मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से लेकर 13 दिनों तक रद्द रहेगी। इसके अलावा कुछ और ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। 
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार यानि आज से 13 दिन रद रहेगी। लखनऊ रेलवे मंडल में बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 और ट्रेनें रद की गई हैं। इनमें राज्यरानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। राज्यरानी छह दिन और वंदे भारत 13 दिन नहीं चलेगी। इनके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है।
ब्लॉक के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस 13 दिन और राज्यरानी छह दिन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी होगी। सुबह के समय लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर की यात्रा के लिए ये ही दोनों ट्रेनें हैं, जिनके रद होने से यात्रियों को बसों से यात्रा करनी पड़ेगी।
18 से चलेगी वैष्णो देवी फाफामऊ कुंभ स्पेशल
ट्रेन जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, सानेहवाल, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली होते हुए रात 11ः57 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद रायबरेली होते हुए सुबह 4ः25 बजे फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04614 फाफामऊ जंक्शन वैष्णो देवी कटरा कुंभ मेला स्पेशल 19 व 24 फरवरी को फाफामऊ से शाम 7ः30 बजे चलकर लखनऊ रात 12ः10 बजे पहुंचेगी तथा उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अगली रात 10 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल बोगियां होंगी।