प्रदेश में चल रही पुरवाई और तीखी धूप ने फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जयपुर। प्रदेश में चल रही पुरवाई और तीखी धूप ने फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। तल्ख धूप के कारण दिन में पंखे की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम में आए बदला से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के उत्तर पूर्व व पश्चिम के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी और मध्य इलाकों में बादलवाही रहने की संभावना है। जिससे दिन-रात के पारे में आंशिक गिरावट का अनुमान है।
मौसम केंद्र के अनुसार बीती शाम से नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर प्रदेश तक पहुंच रही हैं। जिसके असर से प्रदेश के उत्तर पूर्व व पश्चिम के 15 से ज्यादा शहरों में आज बारिश का अनुमान है। राजधानी जयपुर में बीती रात हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज सर्द रहा हालांकि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं सुबह शहर के कई इलाकों में हल्की बौछारें गिरी और तेज गति से बही सर्द हवा से मौसम में सर्दी महसूस हुई। जयपुर समेत 10 से ज्यादा शहरों में बीती रात पारा सामान्य से ज्यादा रहा। अजमेर 15.1, भीलवाड़ा 15.0, जयपुर 16.5, सदीकर 14.0, कोटा 17.8, डबोक 14.4, चित्तौड़गढ़इ 13.0, धौलपुरइ 15.3, अंता बारां 14.4, सिरोही 11.2, वनस्थली 11.8, फतेहपुर 12.1, करौली 13.2, बाड़मेर 11.8, जोधपुर 14.8, फलोदी 12.6 और जालोर में 13.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। माउंटआबू 6.0, जैसलमेर 8.4, बीकानेर 9.6, श्रीगंगानगर 8.9, संगरिया 6.7 और लूणकरणसर में 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई