सोने का शानदार प्रदर्शन एक एसेट क्लास के रूप में इस पीली धातु को अलग पहचान दे रहा है। सोने से भारतीय का लगाव हमेशा से रहा है। कीमत कितनी भी बढ़ जाए लेकिन यह प्यार कम होने वाला नहीं है।

Gold Price: शेयर बाजार अपने लाखों निवेशकों को झटके पर झटके दिए जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर सोना पिछले साल बंपर रिटर्न देने के बाद इस साल भी निवेशकों को मालामाल कर रहा है। आपको बता दें कि इस साल अबतक सोना 6500 रुपये से अधिक महंगा हो चुका है। साल 2025 में अबतक सोने ने अपने निवेशकों को 8.29% का रिटर्न दे चुका है। 2024 में भी सोना ने अपने निवेशकों को 21% का बंपर रिटर्न दिया था। आपको बता दें कि 1 जनवरी, 2024 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,220 रुपये थी जो 30 दिसंबर, 2024 को बढ़कर 78,440 रुपये हो गई। इस तरह सोने ने पिछले साल बंपर रिटर्न दिया। कमोडिटी और सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में जारी यह रैली यहीं रुकने वाली नहीं है। अभी दिवाली तक नया रिकॉर्ड बनता दिखाई देगा।
घरेलू बाजार में 86 हजार के पार निकला सोना
अनुज गुप्ता बताते हैं कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, मुद्रास्फीति का दबाव और रुपये का लगातार गिरने से सोने में तेजी बनी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य की बात करें तो शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव आ सकता है लेकिन लंबी अवधि में तेजी बनी रहेगी। मेरा अनुमान है कि धनतेरस और दिवाली तक एमसीएक्स पर सोना 87,000 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छु सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम आसानी से पहुंच जाएगी।
Author: planetnewsindia
8006478914