Himachal: पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस, 1970 में बने थे जनसंघ के सदस्य

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर का निधन हो गया है। किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 73 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे।  उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव धर्मशाला में होगा। किशन कपूर का जन्म गांव खनियारा में 25 जून 1951 को पिता हरि राम और माता गुलाबो देवी के घर हुआ। उनकी विवाह रेखा कपूर के साथ हुआ जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर सेवारत हैं।

उनके दो बच्चे हैं, बेटे का नाम शाश्वत कपूर और बेटी का नाम प्रगति कपूर है। किशन कपूर की शिक्षा खनियारा और धर्मशाला में हुई थी।  किशन कपूर तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।  एक बार लोकसभा सांसद रहे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे और पांच बार विधायक रहे। उनके निधन से विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दाैड़ गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया में जारी पोस्ट में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर  के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

किशन कपूर का राजनीति सफर
  • 1970 जनसंघ और जनता पार्टी के सदस्य बने
  • 1978 युवा मोर्चा सचिव
  • 1980 भाजपा के गठन में शामिल हुए
  • 1982-1984 मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मशाला
  • 1985 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पहला विधायक चुनाव लड़ा
  • 1990 भाजपा के विधायक के रूप में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया
  • 1993 धर्मशाला से दूसरी बार जीते और विधानसभा पहुंचे
  • 1993-97 विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त हुए
  • 1994 भाजपा हिमाचल प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए
  • 1995-97 कांगड़ा जिले के भाजपा अध्यक्ष रहे
  • 1996 मणिपुर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए
  • 1998 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीते
  • 1998 परिवहन, जनजातीय विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री और कानून मंत्री के रूप में शपथ ली
  • 2003 धर्मशाला से चुनाव लड़ा और हार
  • 2004 हिमाचल प्रदेश भाजपा के राज्य प्रवक्ता नियुक्त
  • 2007 धर्मशाला से चौथी बार जीते
  • 2008 परिवहन, शहरी विकास, आवास और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री के रूप में शपथ ली
  • 2009 उद्योग, श्रम और रोजगार और सैनिक कल्याण मंत्रालयों में पोर्टफोलियो बदले गए
  • 2012 धर्मशाला से चुनाव लड़ा और हार गए
  • 2017 धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार जीते
  • 2017 खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और चुनाव मंत्री के रूप में शपथ ली
  • 2019 पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से पहली बार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।

किशन कपूर एक मधुरभाषी, मिलनसार और एक दूरदर्शी नेता थे: नड्डा

किशन कपूर 1970 में जनसंघ के सदस्य बने और 1980 में भाजपा के गठन के बाद 1982 में धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष बने, 1990 में वह पहली बार विधायक बने और 1993 में दूसरी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वे विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे तथा 1995-97 तक वे जिला कांगड़ा के अध्यक्ष भी रहे। किशन कपूर का परिवहन एवं कानून मंत्री तथा खाद्य आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास कार्यों में अहम योगदान रहा है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में किशन कपूर ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और देशभर में रिकाॅर्ड मार्जिन से जीत दर्ज की थी।  जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि किशन कपूर एक मधुरभाषी, मिलनसार और एक दूरदर्शी नेता थे। उनसे उनका आत्मियता का नाता रहा है और विधानसभा में उनके साथ उन्हें काम करने का अवसर भी मिला था। उन्होनें किशन कपूर के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

इन नेताओं ने जताया शोक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, डाॅ राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद्र ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चैधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

किशन कपूर के निधन पर शांता ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनका निकट का संबंध रहा है। उनके निधन पर उन्हें जो दुख हुआ है, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। शांता कुमार ने दिवंगत नेता के परिवार के प्रति अपने गहरी संवेदना प्रकट की है और भगवान से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.