Ayodhya Ram temple: अयोध्या में भारी भीड़ के चलते मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। दस दिन में 70 लाख लोग यहां पहुंच चुके हैं। अधिक संख्या होने से कुछ हिस्सों में निर्माण नहीं हो पा रहा है।

रामनगरी में प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह का क्रम लगातार जारी है। राम मंदिर में रोजाना ढाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें इसलिए मंदिर रोजाना 18 घंटे खोला जा रहा है। सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक मंदिर खुला रहने के चलते राम मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रभावित हुआ है। कई कार्य रोक दिए गए हैं।
इसी मार्ग से श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। जबकि श्रद्धालुओं को परकोटा के बगल से होते हुए गेट नंबर तीन की ओर निकाला जा रहा है। ऐसे में गेट नंबर तीन की ओर हो रहे काम को भी रोक दिया गया है। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि रामलला के दरबार में आस्था की कतार लगी हुई है। निश्चित रूप से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई है। श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन कराने के लिए कुछ कार्य रोके गए हैं।
रामनगरी में चमक रहा आस्था का सूर्य, उमड़ रही भीड़
श्रद्धालुओं की संख्या इस तरह बढ़ी
27 जनवरी-10 लाख
28 जनवरी-08 लाख
29 जनवरी-20 लाख
30-जनवरी-10 लाख
31 जनवरी-05 लाख
Author: planetnewsindia
8006478914