चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब 20 दिन का समय शेष रह गया है और इससे पहले आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने प्रोमो जारी किया है। धोनी यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कप्तान रहते कूल (शांत) रहना आसान था, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर ऐसा कर पाना कठिन होगा।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो वीडियो अपलोड किया है जिसमें धोनी शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर 19 फरवरी से होना है, जिसमें भारत अपने मुकाबले पाकिस्तान के बजाए दुबई में खेलेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब 20 दिन का समय शेष रह गया है और इससे पहले आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने प्रोमो जारी किया है। वीडियो में धोनी यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कप्तान रहते कूल (शांत) रहना आसान था, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर ऐसा कर पाना कठिन होगा। मालूम हो कि भारत ने 2013 में धोनी की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
धोनी प्रोमो में इस बारे में बात कर रहे हैं कि यह टूर्नामेंट कितना कठिन होने वाला है और इसमें एक भी हार टीम के लिए आगे का सफर मुश्किल बना देगी। वीडियो में धोनी आने वाले टूर्नामेंट में खुद को शांत रखने के लिए ‘धोनी रेफिजेरेशन सिस्टम’ का सहारा लेते दिख रहे हैं। धोनी इस वीडियो में कह रहे हैं, जब मैं कप्तान था तो मेरे लिए शांत रहना आसान था, लेकिन एक प्रशंसक के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी देखना आसान नहीं होगा। हमारी टीम काफी मजबूत है, लेकिन अगर हम एक भी मैच हारे तो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। लगातार चिंता से तापमान बढ़ रहा है।

Author: planetnewsindia
8006478914