
जमशेदपुर के सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते 25 जनवरी की रात टोल प्लाजा के नीचे भाटिया बस्ती में सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई हत्याकांड मामले का उद्वेदन कर लिया है.पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए एससीडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि मृतक की पत्नी मोनिका गोराई का राजू डे के साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों ने मिलकर मृतक रतन गोराई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 25 जनवरी की रात राजू ने राहुल तिवारी उर्फ गोलू के साथ मिलकर रतन की हत्या कर दी.उन्होंने बताया कि हत्या से पहले रतन को दोनों ने शराब पिलाई उसके बाद चाकू से घोप कर अदमारा कर दिया उसके बाद पत्थर से कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
Author: planetnewsindia
8006478914