टायो कॉलोनी का दो जर्जर फ्लैट गिरा, जान माल का कोई नुकसान नहीं

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित टायो कॉलोनी के इ-टाइप सेकंड फ्लैट का अगला हिस्सा सोमवार की शाम पूरी तरह ढह गया. गानीमत रही कि इससे पहले दिवारे टूट कर गिरने लगी, जिससे वहां रहने वाले लोग सतर्क हो गए और समय रहते अपना सामान को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर चले गए. फ्लैट के निवासियों ने बताया कि यह निर्माण बिना पिलर के किया गया था और यह बरसों पुराना है.लम्बे समय से फ्लैट की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी.इसको लेकर निवासियों ने कई बार कंपनी प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायतो पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.फ्लैट के निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते हम बाहर नहीं निकले होते, तो आज बड़ी अनहोनी हो सकती थी. हालांकि कुछ लोगों के घरों का सामान अभी मालवे में दबा हुआ है.स्थानीय निवासियों ने कंपनी प्रबंधन व प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है.फिलहाल स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की घटनाएं फिर ना हो.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई