जूनियर हाईस्कूल एवं विद्यापीठ से निकली मतदाता जागरूकता रैली

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी एवं जूनियर हाई स्कूल से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे एसडीएम श्रीमती प्रज्ञा यादव एवं एसडीएम प्रज्ञा यादव तहसीलदार अनिल कुमार कानूनी को नीरज कुमार शर्मा लेखपाल विवेक कुमार वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।
रैली निकालने से पूर्व प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जिन्होंने 18 बर्ष उम्र पूरी कर ली है वो अपना वोट अवश्य बनवाएं । फार्म 6 के द्वारा अपना वोट बनवाएं। मतदाता जागरूकता में अपना योगदान करें।और बताया कि मतदान जागरूकता लोकतंत्र के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है । अपना वोट बनवाकर समाज के अच्छे नागरिक बने और अपने देश के विकास के लिए अच्छे नेता को चुने। इससे लोगों को अपने अधिकारों का ज्ञान होता है और वे सकारात्मक रूप से समाज के विकास में योगदान करते हैं। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पर छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। रैली कस्बा के प्रमुख बाजारों से होते हुए पुनः विद्यापीठ इंटर कालेज पहुंची जहां रैली का औपचारिक समापन किया गया। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पर शपथ ली गई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखने तथा प्रत्येक चुनाव में निर्भीक होकर तथा धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की शपथ लेते हैं। मतदाता दिवस पर अरूण कुमार कौशिक, संजय कुमार,राजीव कुमार, भारत सिंह,प्रियंका,विनय कुमार, श्रीमती नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर , शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार,यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई