कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान के तहत एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सोमवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के अनुसार वह इगलास रोड पर संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग अभियान में मामूर थे तभी उन्हें लहौर्रा बंबा इगलास रोड पर एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे रोकने पर उसने अपनी रफ्तार और तेज कर दी। पुलिस ने शक जाहिर करते हुए युवक का पीछा किया और थोडी ही दूरी पर उसे बाइक सहित पकड लिया और पूछताछ की। जिसमें उसने बाइक को चोरी की होना कबूल किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेजा है। चहीं पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम और पता लालू कुमार पुत्र इन्द्रजीत साहनी निवासी वार्ड नं0 6 कैलाश नगर बगहा 2 थाना पटखौली जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार बताया है। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह मय पुलिस फोर्स और टीम के साथ मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS