
अर्पणा धाम मथुरा रोड़ हाथरस पर मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित कराई गई जिसमंे गोपाल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष पण्डित गोपाल शर्मा युवा प्रमुख समाज सेवी ने बताया गया कि फैशन शो, मेकअप आर्टिस, बेबी वॉक, व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित प्रतियोगिता का पोस्टर लॉच किया गया, और अधिक से अधिक बच्चें प्रतियोगिता में भाग ले अपना टैलेंट दिखाने के लिए सभी से अपील की कि गई। डांस प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर कैटेगिरी में आयोजित कराई गई। गोपाल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा बच्चों को प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ही हमें आगे बड़ने का मौका मिलता है। साथ ही प्रतियोगिता में विजयी होने पर बच्चा जहां अपने माता पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करता है वहीं समाज और देश में भी प्रसिद्धि पाता है। इस दौरान बीच गौरव शर्मा, लक्ष्मी माहौर, शिवानी शर्मा काजल अग्रवाल, रूपाली, नंदनी, नीरज पाराशर आदि मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS