Gangrape In Hookah Bar: गोरखपुर में पाबंदी के बाद भी शहर में चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। यहां 15 से 20 साल की लड़कियों को नशे का डोज देकर फिर उनका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन लोकलाज के डर से अभिभावक पुलिस के पास नहीं पहुंचे।
गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में संचालित हुक्का बार में नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाकर उन पर जिस्मफरोशी का दबाव डालता था। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली 12 साल की लड़की अपहरण की जांच के दौरान पुलिस को जब इसका पता चला तो वह दंग रह गई।
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो एक जनवरी को उन्होंने स्थानीय थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच दो जनवरी को बेटी घर लौट आई। उसने परिवारवालों को बताया कि उसके एक इंस्टाग्राम दोस्त ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पाबंदी के बाद भी शहर में चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। यहां 15 से 20 साल की लड़कियों को नशे का डोज देकर फिर उनका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन लोकलाज के डर से अभिभावक पुलिस के पास नहीं पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, हुक्का बार की लत में आकर कई लड़कियां नशे की आदी हो गईं। नशा मुक्ति केंद्र में अभिभावक चोरी छिपे इलाज भी करवा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हुक्का बार में नशे का हर इंतजाम रहता है। हुक्का बार में धुएं के बीच कई गलत काम हो रहे हैं।
केस-1
मोहद्दीपुर निवासी एक पिता ने बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली बेटी दोस्तों के घर जाने का बहाना बनाकर हुक्का बार जाती थी। नशे का आदी होने पर वह स्कूल बंक कर भी वहां जाने लगी। धीरे-धीरे घर पर भी वह चोरी छिपे सिगरेट पीने लगी। उसके चेहरे और स्वभाव में बदलाव आने लगा। पहले डॉक्टर को दिखाया गया। इस साल से नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। सुधार नहीं होगा तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।
केस-2
गुलरिहा इलाके की एक 17 वर्षीय किशोरी की दोस्ती क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई थी। वह युवक उसे हुक्का बार में ले जाने लगा। वहां पर केबिन में किशोरी के साथ गलत काम करके अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर किशोरी से रुपये मांगने लगा। कई बार किशोरी ने घर से चोरी कर रुपये दिए। परिजनों को जब जानकारी हुई तो युवक के घर जाकर शिकायत की। इसके बाद वह युवक माना।
एक्सपर्ट कमेंट
शहर में कहीं भी हुक्का बार चलते मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में एक हुक्का बार में छापा मारकर चार को पकड़ा गया था। तीन वांछित की तलाश की जा रही है।
Author: planetnewsindia
8006478914